
Delhi Panchayat Aajtak: MCD चुनाव से पहले आज दिल्ली में सजेगा पंचायत आजतक का महामंच, शिरकत करेंगे ये दिग्गज
AajTak
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. इस बार 250 वार्ड हैं, क्योंकि अब तीनों नगर निगम एक हो गईं हैं. 2012 में नगर निगम को तीन हिस्सों में बांट दिया था और कुल 272 वार्ड बनाए गए थे. लेकिन मोदी सरकार ने फिर से तीनों को एक कर दिया है.
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए 250 सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है. इस चुनाव के लिए माहौल पूरी तरह से बन चुका है. जीत के लिए सभी दल भी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं. इस बीच आजतक सभी दलों के खास नेताओं को एक मंच पर लेकर आ रहा है. इसी सिलसिले में आज दिल्ली पंचायत आजतक का आयोजन हो रहा है.
25 नवंबर (शुक्रवार) को राजधानी के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है- -यहां पहला सेशन 'ये दिल मांगे मोर!' दोपहर 2:00 - 2:30 बजे तक होगा. इसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सवाल जवाब का दौर चलेगा.
-इसके बाद 3:00 -3:30 बजे तक दूसरे सेशन 'बीजेपी जीतेगी एमसीडी!' में विदेश राज्य मंत्री और संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ चर्चा होगी.
-वहीं 3:30 - 4:00 बजे तक तीसरे सेशन 'कितनी 'गंभीर' दिल्ली' में भाजपा के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर मंच पर रहेंगे.
-4:00 - 4:45 बजे तक चलने वाले चौथे सेशन 'दिल्ली के दिल में क्या है?' में दिल्ली आप के संयोजक- गोपाल राय, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी से बातचीत होगी.
-इसके बाद 4:45 - 5:30 बजे तक पांचवें सेशन 'महिलाओं के दिल में क्या है?' में एमसीडी की पूर्व मेयर आरती मेहरा, आप विधायक अतिशी और कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेरा के साथ मंच पर एक साथ चर्चा की जाएगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












