
Delhi News: तेज रफ्तार डंपर ने ताइक्वांडो के 5 खिलाड़ियों को कुचला, महिला खिलाड़ी की मौके पर मौत
AajTak
दिल्ली में तेज रफ्तार एक डंपर ने ताइक्वांडो के पांच खिलाड़ियों को कुचल दिया, जिसमें 15 साल की महिला खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली के द्वारका में तेज रफ्तार डंपर ने ताइक्वांडो के पांच खिलाड़ियों को कुचल दिया, जिसमें 15 साल की महिला खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए. इन खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
छावला इलाके में हुए इस हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब खिलाड़ी अपने कोच के साथ ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करने के लिए रविवार की सुबह श्याम विहार के पास से गुजर रहे द्वारका एक्सप्रेस हाईवे पर पहुंचे थे.
ये खिलाड़ी प्रैक्टिस के बाद फुटपाथ पर खड़े हुए थे, तभी नजफगढ़ साई बाबा मंदिर की ओर से हाईवे पर बने फ्लाईओवर के उतरते ढलान पर तेज रफ्तार डंपर अचानक फुटपाथ पर चढ़ गया और सभी खिलाड़ियों को रौंद दिया, जिसमें एक महिला खिलाड़ी की मौत हो गई.
तेज रफ्तार डंपर ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, केबिन में डेढ़ घंटे तक फंसा रहा ड्राइवर, फिर...
द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि महिला खिलाड़ी की पहचान अरुंधति (15) के रूप में हुई है. अरुंधति परिवार के साथ श्याम विहार इलाके में ही रहती थी और वह 10वीं की छात्रा थी. चारों घायलों की पहचान नैना जोशी (16), सुप्रिया (16), राजेश (25) और सचिन के रूप में हुई है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












