
Delhi-NCR Rainfall Alert: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह तेज हवा और झमाझम बारिश से सुहाना हुआ वीकेंड, लो विजिबिलिटी से उड़ानों पर भी असर
AajTak
Rainfall Alert: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरी दिल्ली, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, के आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 40-70 किमी / घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में भी अगले दो घंटे तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी.
राजधानी दिल्ली समेत इसके आसपास के इलाकों में आज यानी 27 मई को सुबह की शुरुआत तेज आंधी और बारिश के साथ हुई. दिल्ली के कई इलाके, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटे यानी लगभग 9 बजे तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. खराब मौसम और लो विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट्स पर भी असर देखने को मिल रहा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ानों से संबंधित जानकारी के लिए एयरलाइनों से संपर्क करने की सलाह दी है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरी दिल्ली, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, के आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 40-70 किमी / घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में भी अगले दो घंटे तक (सुबह 9 बजे तक) स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी.
बता दें कि दिल्ली-नोएडा समेत आसपास के इलाकों में सुबह के काले बादल छाए रहे, जिससे सुबह-सुबह अंधेरा और आंधी बारिश देखी गई. इससे दिल्ली के तापमान गिरावट दर्ज हो सकती है. पूर्वानुमान के मुताबिक, नई दिल्ली के इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में 29 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












