
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में शराब की दुकान खोलना सही या नहीं? लोगों से पूछेंगे BJP सांसद
AajTak
Delhi MCD Election News: दिल्ली में भाजपा के सातों सांसद और विधायक 10 लाख लोगों से पूछेंगे कि शिवरात्रि, महावीर जयंती, गुरु पर्व पर शराब की दुकानें खोलने का फैसला ठीक है क्या? प्रदेश बीजेपी महामंत्री कुलजीत सिंह चहल का कहना है कि 1120 जगहों पर जनमत होगा. इसमें सांसद और विधायक के अलावा जिलों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों भी शामिल होंगे.
Delhi MCD Elections: कोरोना महामारी के दौरान आपने मेट्रो के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगीं देखी होंगी. ठीक वैसी ही लाइनें शराब के डिस्काउंट ऑफर पर लगने लगी तो आनन-फानन में ना केवल डिस्काउंट बंद हुआ बल्कि दिल्ली हाई कोर्ट को पुलिस ने कहा कि वैध लाइसेंस वाली दुकानों और उसके कर्मियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होने देगी. अब ऐसे में यह मुद्दा एमसीडी चुनाव में बड़ा बनकर उभर सकता है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










