
Delhi MCD Election: सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP, कहा- तय वक्त पर हो इलेक्शन
AajTak
दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. AAP ने गुजारिश की है कि तय वक्त पर MCD चुनाव कराए जाएं.
दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. AAP ने गुजारिश की है कि तय वक्त पर MCD चुनाव कराए जाएं. बता दें कि प्रदेश चुनाव आयोग ने बीते दिनों MCD elections की तारीखों का ऐलान टाल दिया था. इसके पीछे केंद्र सरकार के पत्र को वजह बताया गया था. इसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार तीनों MCD को एक करना चाहती है.
सुप्रीम कोर्ट में AAP ने कहा है कि चुनावों को तय वक्त पर कराया जाना चाहिए और चुनाव का शेड्यूल केंद्र से हुई बातचीत की वजह से टाला नहीं जाना चाहिए. AAP ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीनों MCD को एक करने की संभावना पर अनौपचारिक बातचीत की है उसका असर चुनावी शेड्यूल पर नहीं पड़ना चाहिए.
इससे पहले केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा था निशाना
दिल्ली में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद एमसीडी चुनाव कार्यक्रम टलने पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी भाग गई. एमसीडी चुनाव टाल दिया. बीजेपी ने हार मान ली है. दिल्लीवाले गुस्से में हैं. वे कह रहे हैं कि इनकी हिम्मत कि चुनाव ना कराएं? अब इनकी जमानत जब्त कराएंगे. उन्होंने दावा करते हुए आगे लिखा कि हमारे सर्वे में अभी 272 में 250 सीटें आ रही थीं, लेकिन अब 260 से ज्यादा सीटें आ जाएंगी.
केजरीवाल ने अपने एक और ट्वीट में सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग को चुनाव टालने या न कराने के लिए केंद्र सरकार निर्देश दे सकती है? यह किस प्रावधान के तहत है? क्या ये दिशानिर्देश चुनाव आयोग के लिए बाध्यकारी हैं? चुनाव आयोग दबाव में क्यों झुक रहा है? वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदीजी! अब इस देश में चुनाव भी नहीं कराएंगे?
वर्तमान में तीनों निगमों पर है BJP का कब्जा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











