
Delhi Elections: AAP-कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट, 2 पूर्व सांसदों पर भरोसा... BJP की लिस्ट की बड़ी बातें
AajTak
बीजेपी ने कैलाश गहलोत को बिजवासन विधानसभा सीट से टिकट दिया है, वहीं, राजकुमार आनंद को पटेल नगर तो अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर सीट से बीजेपी ने टिकट दिया है. कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी से तो अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए थे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी बहुप्रतीक्षित पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दिया है. साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वालों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है. इसमें कैलाश गहलोत, राजकुमार आनंद और अरविंदर सिंह लवली का नाम शामिल है. बीजेपी ने कैलाश गहलोत को बिजवासन विधानसभा सीट से टिकट दिया है, वहीं, राजकुमार आनंद को पटेल नगर तो अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर सीट से बीजेपी ने टिकट दिया है.
इसके अलावा बीजेपी की पहली लिस्ट में दो पूर्व सांसदों- प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को टिकट मिला है. इसके अलावा 4 पूर्व मंत्री- कैलाश गहलोत, अरविंदर लवली, राजकुमार चौहान, राजकुमार आनंद पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है. कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद वर्तमान में विधायक हैं, दोनों ही नेता आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए हैं. इसके अलावा बीजेपी के वर्तमान विधायक- जितेंद्र महाजन, अजय महावर, विजेंद्र गुप्ता और ओपी शर्मा को भी टिकट मिला है.
ये भी पढ़ेंः CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी, अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा... आ गई दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट
AAP सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं कैलाश गहलोत
सबसे पहले बात कैलाश गहलोत की करें तो वह आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और परिवहन मंत्री रह चुके हैं, उन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से असंतोष जताते हुए हाल ही में BJP में शामिल होने का फैसला किया था, उनकी बगावत तब सामने आई, जब AAP सरकार के कुछ नीतिगत फैसलों को लेकर विवाद शुरू हुआ. कैलाश गहलोत ने अपने इस्तीफे में AAP सरकार पर जनता से किए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया था, उन्होंने अपनी चिट्ठी में केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि सरकार ने यमुना की सफाई और अन्य मुद्दों पर वादे तो किए, लेकिन उन्हें निभाने में असफल रही. गहलोत ने केजरीवाल के बंगले के निर्माण को लेकर भी आलोचना की थी. उन्होंने इसे "शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद" बताते हुए कहा था कि पार्टी अब आम आदमी के हितों से भटक चुकी है. सरकार का अधिकांश समय केंद्र सरकार से लड़ने में बीतता है, जिससे दिल्ली की वास्तविक प्रगति प्रभावित हो रही है.
कैलाश को बीजेपी ने सौंपी थी बड़ी जिम्मेदारी

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










