
Delhi Crime: 5 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से पकड़ा
AajTak
दिल्ली के बवाना इलाके में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूर्वा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल भाग गया था. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई और उसे आसनसोल से गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई.
दिल्ली के बवाना इलाके में घर के बाहर पांच साल की बच्ची खेल रही थी, उसी वक्त एक हैवान की नजर उस पर पड़ी और वो बच्ची को बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया. जहां उसने पहले बच्ची से दुष्कर्म किया फिर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी.
बता दें, दिल्ली पुलिस को 24 मार्च की रात 112 पर कॉल मिली थी कि बवाना इलाके से एक पांच साल की बच्ची गायब हो गई है. उस वक्त दिल्ली में जगह-जगह होलिका दहन किया जा रहा था. बवाना थाने की पुलिस और पीसीआर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, वहां पुलिस को पता लगा कि बच्ची हर दिन की तरह घर के बाहर खेल रही थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी.
5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या
बच्ची को तलाशने के लिए पुलिस की तरफ से कई टीम में बनाई गईं. परिवार और पुलिस की टीम रातभर बच्ची को तलाशती रही लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले.
एक फुटेज में बच्ची अनजान शख्स के साथ जाती हुई नजर आई. कुछ ही देर में अनजान शख्स की पहचान टोटन लोहार उर्फ खुड़ी के रूप में हुई. जब पुलिस ने टोटन के घर पर जाकर चेक किया तो उसके घर पर ताला लगा था. टोटन फरार हो चुका था. आसपड़ोस से पुलिस को पता चला कि वह पूर्वा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल भाग गया.
वारदात को अंजाम देने के बाद पश्चिम बंगाल गया था आरोपी

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





