
Delhi Crime: रोहिणी में कार चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके में कार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से छह चोरी की कारें और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की गाड़ियां बेचने की फिराक में हैं, जिसके बाद जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया.
दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तरी जिले के रोहिणी इलाके में कार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गगन (32), सुमन, शिवम (27) और राहुल (27) के तौर पर हुई है. पुलिस ने छह चोरी की कारें और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.
पुलिस को 26 फरवरी को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की गाड़ियां बेचने की योजना बना रहे हैं. इन वाहनों को रोहिणी के अलग-अलग इलाकों में छुपाकर रखा गया था.
कार चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़
सूचना के आधार पर पुलिस ने बवाना नहर के पास जाल बिछाया और दोपहर 3:30 बजे खेड़ा कलां से आ रही एक संदिग्ध कार को रोका. जांच करने पर पता चला कि यह कार आदर्श नगर से चोरी हुई थी. कार से एक और नंबर प्लेट मिली, जो शहबाद डेयरी क्षेत्र में हुई चोरी से जुड़ी थी.
इसके बाद पुलिस ने गगन और सुमन को गिरफ्तार कर लिया और अलीपुर क्षेत्र से दो और चोरी की गाड़ियां जब्त कीं. इसी तरह, रोहिणी में एक और जाल बिछाया गया, जहां महेंद्र पार्क इलाके से चोरी हुई एक कार को रोका गया. इस दौरान शिवम और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












