
Delhi Crime: मामूली बात पर हुआ विवाद, बेटे ने चाकू घोंपकर पिता को मार डाला
AajTak
सुबह किचन में पिता और पुत्र के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपी वेदप्रकाश ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर बुजुर्ग को घायल कर दिया. इसके बाद आरोपी वेद प्रकाश अपने पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक के नंद नगरी इलाके से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक 35 साल के युवक ने मामूली बात पर पिता की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
बताया जा रहा है कि सुबह किचन में पिता और पुत्र के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपी वेदप्रकाश ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर बुजुर्ग को घायल कर दिया. इसके बाद आरोपी वेद प्रकाश अपने पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के सामने आने बाद परिवार में मातम पसर गया.
बेटे ने बुजुर्ग पिता को चाकू घोंपकर मार डाला
पुलिस के मुताबिक मृतक ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ नंदनगरी इलाके में रहते हैं. उनके दो बेटे हैं, बड़ा 40 वर्षीय किशानपाल है और दूसरा 35 साल का वेदप्रकाश. सोमवार सुबह के समय पुलिस को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग को घायल अवस्था में लाया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया
जांच के दौरान पता चला कि बुजुर्ग के छोटे बेटे ने उन पर चाकू से हमला किया था और वही उन्हें अस्पताल लेकर आया था. आरोपी वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था इसका खुलासा अबतक पुलिस ने नहीं किया है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





