
Delhi Crime: बकाया मजदूरी मांगने पर की थी शख्स की पिटाई, कुछ घंटों बाद घर में मिली पीड़ित की लाश
AajTak
दिल्ली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार तड़के एक व्यक्ति ने ओम प्रकाश की पिटाई की थी. स्थानीय पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली. इसके बाद एक पुलिस टीम फौरन उसके घर पहुंची. जहां ओम प्रकाश मृत पाया गया.
आउटर दिल्ली में रहने वाले एक शख्स की लाश उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई. पता चला है कि मृतक एक मजदूर था और वह ठेकेदार के साथ काम करता था. जिसने एक दिन पहले उसकी पिटाई की थी. और गुरुवार को वह अपने घर में मृत पाया गया.
यह घटना बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके की है. जहां काम के लिए ठेकेदार ने मजदूरी पर एक शख्स को रखा था. जिसका नाम ओम प्रकाश था. आरोप है कि ठेकेदार ने मजूदरी के पैसे लेकर ओम प्रकाश की पिटाई की थी. पीटे जाने के कुछ घंटों बाद 35 वर्षीय ओम प्रकाश अपने घर पर मृत पाया गया.
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि बुधवार तड़के एक व्यक्ति ने ओम प्रकाश की पिटाई की. स्थानीय पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली. इसके बाद एक पुलिस टीम फौरन उसके घर पहुंची.
जहां पुलिस को मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि ओम प्रकाश का किसी व्यक्ति से भुगतान को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि ओम प्रकाश ने करीब 20 दिन पहले आरोपी के लिए काम किया था और वह अपने वेतन का बकाया मांग रहा था.
पुलिस के मुताबिक, झगड़े के बाद ओम प्रकाश अपने घर वापस आ गया था और सो गया था, लेकिन इसके बाद फिर वो नहीं उठा. पुलिस अफसर ने कहा कि वे मौत के सही कारण की जांच कर रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










