
Delhi Crime: पहले बेरहमी से किया प्रेमिका का कत्ल, फिर चेहरा जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश, ऐसे पकड़ा गया कातिल
AajTak
लड़की का कत्ल और फिर अपने हिसाब से लाश को ठिकाने लगा देने के बाद आरोपी लड़का अपने घर पहुंचा और फिर पास के एक अस्पताल में एडमिट हो गया और अपने घर वालों को कहानी सुनाई कि महक ने अपने दो दोस्तों से उसे पर चाकू से हमला करवाया है.
Delhi Mehek Murder Case: दिल्ली में कत्ल का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को उसके प्रेमी ने ही चाकू से गोदकर मार डाला. पहले आरोपी लड़के ने चाकू से लड़की पर ताबड़तोड़ वार किए और दिल नहीं भरा तो उसका गला दबाया और तब तक गला दबाया जब तक लड़की मर नहीं गई. इसके बाद भी कातिल नहीं रुका. उसने पेट्रोल से लड़की का चेहरा और पूरी बॉडी जलाने की कोशिश भी की.
दिल्ली के संजय वन में जहांगीरपुरी की रहने वाली एक लड़की महक को बड़ी ही बेरहमी के साथ क़त्ल किया गया. जानकारी के मुताबिक, पहले तो आरोपी लड़के ने लड़की के कंधे पर चाकू मारा और उसके बाद एक के बाद एक चाकू के कई वार किए. आरोपी अर्शकृत महक को प्यार का दावा करता था. चाकू मारने के बाद भी वो नहीं रुका. उसने लड़की के चेहरे पर पेट्रोल डाला और पूरी बॉडी को जलाने की कोशिश भी की.
लड़की का कत्ल और फिर अपने हिसाब से लाश को ठिकाने लगा देने के बाद आरोपी लड़का अपने घर पहुंचा और फिर पास के एक अस्पताल में एडमिट हो गया और अपने घर वालों को कहानी सुनाई कि महक ने अपने दो दोस्तों से उसे पर चाकू से हमला करवाया है. दरअसल, महक पर हमला करने के दौरान अर्शकृत को भी कुछ चोटें लगी थी.
इधर, महक के परिवार वालों का कहना है कि महक जैन कॉरेस्पोंडेंस से इंग्लिश की पढ़ाई कर रही थी और साथ में मूलचंद के पास इंस्टिट्यूट से कोरियन भाषा भी सीख रही थी. रविवार की सुबह तकरीबन 8 बजे महक अपने घर से इंस्टिट्यूट जाने के लिए निकली थी लेकिन वह संजय वन पहुंच गई. जहां पर अर्शकृत उसका इंतजार कर रहा था.
दिन में 11:30 के करीब महक की मां ने महक को जब फोन किया तो महक ने बोला कि वह दो से तीन बजे के बीच घर पहुंच जाएगी. लेकिन 2:30 बजे की करीब जब महक की मां ने फोन किया तो महक का फोन स्विच ऑफ आ रहा था. परिवार के लोग अभी कुछ समझ ही पाते की तभी अर्शकृत के पिता का फोन महक के पिता के पास आया और उन्होंने कहा अर्शकृत अस्पताल में एडमिट है और उसे पर महक ने अपने दो दोस्तों के जरिए चाकू से हमला करवाया है। जब महक के पिता ने पूछा कि कब और कहां उन्होंने बताया संजय वन।
परिवार के लोग तुरंत जहांगीरपुरी थाने पहुंचे, जहां उनसे कह दिया गया कि उन्हें इस इलाके में थाने में जाना होगा. जिसके बाद यह लोग महरौली के आसपास पार्कों में महक की खोज शुरू कर देते हैं लेकिन कुछ भी पता नहीं चलता और रात 8:00 बजे करीब परिवार के लोग महरौली थाने पहुंचे. जहां शुरुआत में तो पुलिस से कोई मदद नहीं मिली लेकिन जब थाने के SHO पहुंचे तो उन्होंने तुरंत पुलिसकर्मियों को काम पर लगाया और खुद ही बैठकर शिकायत लिखी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










