
Delhi: हत्या करके भूल गया, फिर पूरी रात पत्नी की लाश के साथ सोता रहा पति
AajTak
Delhi के फतेहपुर बेरी इलाके में खाना परोसने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया. पति ने गुस्से में पत्नी का मुंह तकिये से दबाकर हत्या कर डाली. नशे में उसे कुछ भी याद नहीं रहा और वह लाश के साथ पूरी रात सोया रहा.
दिल्ली के फतेहपुर बेरी में पति ने पहले पत्नी से साथ जमकर शराब पी. फिर दोनों में खाना परोसने को लेकर झगड़ा हुआ. झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पति ने पत्नी का मुंह तकिए से दबा दिया. पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई. लेकिन पति इससे बेखबर था और वह पूरी रात लाश के साथ ही सोया रहा. सुबह जब पत्नी को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी. घबराकर उसने दोस्त को फोन किया और बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई. दोस्त ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
राष्ट्रीय राजधानी के सुल्तानपुर इलाके का यह मामला है. यहां 39 साल की सोनाली पति विनोद के साथ रह रही थी. दोनों की शादी साल 2008 में हुई थी. कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बाद से विनोद कुमार की नौकरी चली गई थी. तब से वह बेरोजगार था. विनोद घर पर ही रहता था. इस दौरान उसे शराब की बुरी लत लग गई.
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात विनोद शराब लेकर आया. पति-पत्नी ने मिलकर शराब पी. फिर पत्नी सोनाली ने डिनर लगाया. उसी दौरान खाना परोसने को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में विनोद ने सोनाली का मुंह तकिए से दबा दिया. दम घुटने से सोनाली की मौत हो गई. लेकिन विनोद को नशे के कारण इस बात का पता नहीं चला और वह पूरी रात सोनाली की लाश के साथ ही सोया रहा.
सुबह जब वह उठा तो उसने पत्नी को उठाने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं उठी. बाद में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. घबराकर विनोद ने दोस्त को फोन किया और पूरी बात बताई. दोस्त ने फौरन पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विनोद को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




