
Delhi: साले की तेरहवीं में शामिल होने आए जीजा से हो गई कहासुनी, चाकू से गोदकर की हत्या
AajTak
Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में साले की तेरहवीं में शामिल होने आए मेरठ के एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या (Murder) कर दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
Delhi News: राजधानी दिल्ली में साले की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे एक शख्स की मामूली कहासुनी के बाद चाकू से गोदकर हत्या (Murder) कर दी गई. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस (Police) ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने घटना की शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मेरठ के रहने वाले 45 वर्षीय विजय अपने साले की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचा था. विजय के साले सुभाष की मौत कैंसर के चलते हो गई थी. दाह संस्कार के बाद घर में तमाम लोग मौजूद थे. इसी दौरान विजय अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ बैठकर शराब पीने लगा. शराब पीने के दौरान ही विजय की वहां पर मौजूद आकाश के साथ कहासुनी हो गई.
यह भी पढ़ें: बिहार: गया में एक ही दिन में 2 लोगों की हत्या से सनसनी, कत्ल को लेकर कई बातें
इसके बाद विजय ने आकाश को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ मारे जाने से नाराज होकर आकाश ने चाकू उठाया और विजय पर कई बार हमले कर दिए. विजय चाकू के हमले से बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद उसे तुरंत एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्या के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उस पर कार्रवाई कर रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












