
Delhi: युवक ने घरवालों से कहा- दोस्त से मिलने जा रहा हूं और पहुंच गया होटल, रूम बुक करके स्टाफ से बोला सुबह जगा देना, और फिर...
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज (Paharganj central Delhi) में 25 साल के युवक ने परिजनों से कहा कि वह दोस्त से मिलने जा रहा है. इसके बाद युवक होटल में पहुंचा और रूम बुक किया. युवक ने होटल स्टाफ से कहा कि सुबह छह बजे जगा देना. इसके बाद जब सुबह स्टाफ पहुंचा तो गेट नहीं खुला. सूचना पर पुलिस पहुंची तो अंदर रूम में युवक का शव टंगा मिला.
दिल्ली के पहाड़गंज ((Paharganj central Delhi)) इलाके में एक 25 साल का युवक होटल के कमरे में छत से लटका मिला है. यह मामला पीके होटल में गुरुवार सुबह का है. पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है, क्योंकि कमरा अंदर से बंद था. पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
एजेंसी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के इंदिरा विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था. कासिम के पिता एक प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते हैं. पुलिस के अनुसार, कासिम ने बुधवार को अपने परिवार को बताया था कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है, लेकिन वह होटल पहुंच गया. वह कमरे में रुका और होटल के स्टाफ से सुबह 6 बजे जगाने को कहा था.
यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में पति और बॉयफ्रेंड... कानपुर की महिला ने लखनऊ पहुंचकर रची ऐसी साजिश कि पुलिस के उड़े होश
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब अगली सुबह होटल के कर्मचारी कासिम को जगाने पहुंचे तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
पुलिस ने होटल रूम का गेट तोड़कर देखा तो अधिकारी हैरान रह गए. कमरे में युवक का शव लटका हुआ था. फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इसी के साथ युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. उनसे भी पूछताछ की जा रही है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




