
Delhi में 72 साल में दूसरी बार सबसे गर्म रहा अप्रैल, अभी और सताएगा सूरज
AajTak
1951 के बाद से दिल्ली दूसरी बार अप्रैल में सबसे गर्म रही. दिल्ली में 2010 में औसत तापमान 40.40 डिग्री सेल्सियस था. इस साल यह 40.20 डिग्री सेल्सियस रहा.
Weather Update: दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. गर्मी ने अप्रैल माह में नया रिकॉर्ड बना दिया है. राष्ट्रीय राजधानी में 72 साल में दूसरी बार अप्रैल सबसे गर्म महीना रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर में लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 1 मई तक दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, 2 मई के बाद, आगे बढ़ते पश्चिमी विक्षोभ के साथ पारा गिरने की उम्मीद है, जिसमें बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. गुरुवार को दिल्ली में 12 साल बाद अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अक्षरधाम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में यहां सबसे ज्यादा तापमान रहा. कल यहां 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. सफदरजंग में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
क्या रहा बाकी शहरों का हाल यूपी के प्रयागराज में 45.9 डिग्री सेल्सियस, खरगौन में 45.2 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 45.4 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 45.6 डिग्री सेल्सियस, जलगांव में 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इस साल मार्च महीने से ही उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने लगी थी. राजस्थान, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में पिछले दो महीने के दौरान 40 डिग्री से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. मार्च महीने से ही अब तक देश में चार हीट वेव के स्पेल देखे जा चुके हैं.
हीट वेव का पहला स्पेल 11 मार्च से 19 मार्च के बीच आया. इसके बाद दूसरे स्पेल की शुरुआत 27 मार्च को हुई, जोकि 12 अप्रैल तक चला. 17 अप्रैल को हीट वेव के तीसरे स्पेल ने दस्तक दी. 24 अप्रैल से शुरू हुए चौथे हीट वेव ने कच्छ-सौराष्ट्र और राजस्थान के इलाकों को प्रभावित कर रहा.
पांच दिनों तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग के ट्वीट के अनुसार, 'अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में और अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में लू की स्थिति रहेगी और उसके बाद कम हो जाएगी. पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश/तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है.' मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
IMD का यलो अलर्ट दिल्ली में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. IMD मौसम की चेतावनियों के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है - हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें).
ये भी पढ़ें:

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





