
Delhi: बेटी ने मंगेतर संग मां को मार डाला, फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद किया कॉल
AajTak
राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक लड़की ने अपने मंगेतर (Fiance) के साथ मिलकर अपनी मां का कत्ल कर दिया. इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलिस को खुद कॉल किया कि मां दरवाजा नहीं खोल रही है. यह वारदात 16 अगस्त की आधी रात की है. जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने लड़की और उसके मंगेतर के साथ ही मंगेतर के दोस्त को अरेस्ट कर लिया है.
राजधानी दिल्ली (Delhi) के नजफगढ़ इलाके से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां बेटी पर मां की हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि 26 साल की मोनिका ने अपने मंगेतर (Fiance) नवीन कुमार के साथ मिलकर अपनी मां की 16 अगस्त की आधी रात में बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात में नवीन का दोस्त भी शामिल था.
द्वारका जिले के डीसीपी के मुताबिक, 16 अगस्त को नजफगढ़ इलाके से एक महिला ने पीसीआर कंट्रोल रूम में कॉल किया और कहा कि मां दरवाजा नहीं खोल रही हैं. दरवाजा खोलने में पुलिस की मदद चाहिए. कॉल मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान कॉल करने वाली महिला घर के बाहर खड़ी मिली.
यह भी पढ़ें: एक किलर जिसने किया अपनी मां का कत्ल, फिर लाश के साथ किया वो काम जो रोंगटे खड़े कर देगा
कॉल करने वाली ने अपना नाम मोनिका बताया और कहा कि वो बहुत देर से दरवाजे पर खड़ी है. मां न तो फोन उठा रही हैं और न ही दरवाजा खोल रही है. इसके बाद पुलिस ने मोनिका के सामने ही दरवाजा तोड़ दिया. घर के अंदर का मंजर डरा देने वाला था. घर का सारा सामान फैला था और फर्श पर 58 साल की महिला सुमित्रा की लाश पड़ी थी. चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट और खरोंच के निशान थे, मुंह से खून बह रहा था.
सीसीटीवी से खुला राज, मंगेतर के साथ दिखी बेटी
घर का नजारा देख पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो अधिकारी दंग रह गए. सीसीटीवी में पुलिस को कॉल करने वाली मोनिका अपने मंगेतर और एक युवक के साथ रात दो बजे आते दिखी. इसके बाद पुलिस ने मोनिका और उसके मंगेतर नवीन कुमार और नवीन के दोस्त योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि इस कत्ल की वजह क्या थी?

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





