
Delhi: बेटी के देवर संग रात को घर से बाहर गई थी लड़की, बदमाशों ने दोनों के पेट में मार दी गोली
AajTak
Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रात के समय घर से बाहर गए युवक और युवती को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी. पुलिस का कहना है कि इस वारदात में कई संदिग्ध बयान सामने आए हैं. अभी जांच जारी है.
गाजियाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक-युवती को गोली मार दी गई. बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया. घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. युवती के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
दरअसल, ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में रहने वाले शख्स ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी का देवर अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था. वह दिल्ली के कर्दमपुरी में फैक्ट्री में काम करता है. शुक्रवार को हमेशा की तरह वह उनके घर आया. रात करीब 2:30 बजे उनकी 18 साल की बेटी बिना बताए ही घर से बाहर उसके साथ कहीं चली गई थी.
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों खन्ना नगर इलाके में पहुंचे तो 4 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. बदमाशों ने लड़की के साथ रेप करने की भी कोशिश की और सुनसान इलाके में ले जाने लगे. इसका दोनों ने विरोध किया जिसके बाद बदमाशों ने युवक और युवती के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.
गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और फिर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद लहूलुहान हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरे मामले में पुलिस अफ़सरों का कहना है कि वारदात में कई पेंच हैं और कई संदिग्ध बयान भी हैं, जिनकी जांच की जा रही है. जल्द की घायलों के बयान लिए जाएंगे, तब जाकर पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












