
Delhi: जैतपुर पार्ट-2 के इस 'नंबरदार अपार्टमेंट' में रहता था आतंकी शाहनवाज, पार्षद बोले- बिना वेरिफिकेशन किसी न दें फ्लैट
AajTak
Delhi News: शाहनवाज की गिरफ्तारी दिल्ली के जैतपुर पार्ट-2 इलाके के नंबरदार अपार्टमेंट से हुई है. E-90 स्थित नंबरदार अपार्टमेंट में वह रहा था और यहीं से आतंकी प्लानिंग में जुड़ा हुआ था. सोमवार तड़के ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यहीं से गिरफ्तार किया.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की पुलिस टीम ने आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को सोमवार तड़के गिरफ्तार किया था. आरोपी पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. गिरफ्तार संदिग्ध आरोपी की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है.
शाहनवाज की गिरफ्तारी दिल्ली के जैतपुर पार्ट-2 इलाके के नंबरदार अपार्टमेंट से हुई है. E-90 स्थित नंबरदार अपार्टमेंट में वह रहा था और यहीं से आतंकी प्लानिंग में जुड़ा हुआ था. सोमवार तड़के ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यहीं से गिरफ्तार किया.
aajtak ने दिल्ली के जैतपुर पार्ट-2 इलाके के नंबरदार अपार्टमेंट जाकर ग्राउंड रिपोर्ट की. इस दौरान बिल्डिंग के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ दिखा. कोई भी रहवासी इस बारे में बोलने के लिए तैयार नहीं था.
'नंबरदार अपार्टमेंट' के नाम से बनी बिल्डिंग बहुमंजिला है. इसी में शाहनवाज रहता था. स्थानीय लोगों ने बिना कैमरा पर आए बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात यहां पर पुलिस की टीम आई थी.
पुलिस वेरिफिकेशन के बिना न रखें किराएदार
वहीं, स्थानीय निगम पार्षद के पति श्रीचंद्र वोहरा ने बताया कि पता लगा है कि जैतपुर इलाके में रहने वाले शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है कि एक बड़ी घटना होने से पहले उसको गिरफ्तार कर लिया. हमारे क्षेत्र के लोगों से कहना है कि किसी को भी किराए पर रखने से पहले उसकी जांच करें और पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर ही रखें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











