
Delhi: जिम मालिक की हत्या के आरोपी बॉर्डर से गिरफ्तार, देश छोड़ने की फिराक में थे
AajTak
Preet Vihar Murder Case: 30 दिसंबर की देर शाम जिम मालिक जब महेंद्र अग्रवाल प्रीत विहार मेन रोड पर बने अपने दफ्तर में बैठे हुए थे, तभी दो शख्स हाथ में हथियार लेकर पहुंचे और उन्होंने महेंद्र अग्रवाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से भाग निकले. खून से लथपथ घायल को जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
नई दिल्ली के प्रीत विहार में जिम मालिक की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रीत विहार मेन रोड पर बने अपने ऑफिस में बैठे महेंद्र अग्रवाल की 30 दिसंबर की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पकड़ में आए आरोपी ने बताया कि उसने महेंद्र के व्यापार में 4 लाख 75 हजार लगाए थे. बार-बार मांगने पर महेंद्र न तो उसका पैसा वापस कर रहा था और ना ही उसकी सैलरी दे रहा था जिसकी वजह से उसने हत्या की साजिश रची थी. पकड़ में आए आरोपियों में से एक राष्ट्रीय स्तर पर जूडो कंपटीशन में सिल्वर पदक जीत चुका है.
पुलिस के मुताबिक, 30 दिसंबर की देर शाम जब कारोबारी महेंद्र अग्रवाल प्रीत विहार मेन रोड पर बने अपने जिम के दफ्तर में बैठे हुए थे, तभी दो शख्स हाथ में हथियार लेकर पहुंचे और उन्होंने महेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से भाग निकले. खून से लथपथ अग्रवाल को जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस को पता लगा कि इंद्र वर्धन शर्मा नाम का एक शख्स था जो कि महेंद्र अग्रवाल के जिम में मैनेजर के तौर पर काम करता था. पुलिस को पता लगा कि इंद्र वर्धन का अपनी सैलरी और कुछ पैसों को लेकर के महेंद्र अग्रवाल से विवाद हुआ था.
इसके बाद महेंद्र अग्रवाल ने इंद्र वर्धन के खिलाफ अपहरण की एक एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने इंद्र वर्धन को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस को पता लगा कि महेंद्र अग्रवाल की कत्ल के बाद इंद्र वर्धन फरार है जिसकी वजह से पुलिस को शक हो गया.
जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि इंद्र वर्धन शर्मा और उसका साथी रवि दोनों देश से बाहर भागने की फिराक में है. दोनों रक्सौल बॉर्डर से भागने वाले हैं. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रैप लगाकर रक्सौल बॉर्डर से दोनों को पकड़ लिया.
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी इंद्र वर्धन शर्मा ने बताया कि वह पिछले काफी वक्त से महेंद्र अग्रवाल के लिए काम करता था, और उसने चार लाख 75 हजार महेंद्र अग्रवाल के बिजनेस में लगाए थे. आरोप है कि महेंद्र अग्रवाल ने इंद्र वर्धन के ना तो वह पैसे वापस किए और नहीं उसकी सैलरी दे रहा था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






