
Delhi: अब एक Missed Call से मोहल्ले में आएंगे योग शिक्षक, जनवरी से शुरू होंगी फ्री योग क्लासेज
AajTak
योगा क्लासेस के लिए www.dillikiyogshala.com वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं. इस पेज को खोलने के बाद आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी. जिसमें यह बताना होगा कि आपको किस एरिया में और कहां पर योग करने के लिए प्रशिक्षक चाहिए.
आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार अब दिल्ली के लोगों को मुफ़्त में योग कराने जा रही है. 9013585858 नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर दिल्ली सरकार योग कराने के लिए निःशुल्क शिक्षक मुहैया कराएगी. इसके लिए 400 योग शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘दिल्ली की योगशाला’ प्रोग्राम की शुरुआत की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












