
Dehradun Lathicharge Row: देहरादून लाठीचार्ज के विरोध में उत्तरकाशी में युवाओं का प्रदर्शन, भारी सुरक्षाबल तैनात
AajTak
गुरुवार को देहरादून में भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया था जिसके पास पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया. बेरोजगार संघ ने इसके विरोध में आज उत्तराखंड बंद का ऐलान भी किया है.
Dehradun Lathicharge Row: उत्तराखंड में कल राजधानी देहरादून में प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में आज उत्तरकाशी में युवा विरोध दर्ज कर रहे हैं. बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़कों पर प्रशासन और भर्ती विभागों के खिलाफ नारेबाजी की. किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से बचने के लिए इलाके में भारी सुरक्षाबल की तैनाती कर दी गई है.
गुरुवार को देहरादून में भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया था जिसके पास पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया. बेरोजगार संघ ने इसके विरोध में आज उत्तराखंड बंद का ऐलान भी किया है. प्रशासन ने राजधानी के घंटाघर इलाके के आस-पास धारा 144 भी लागू कर दी है.
देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, जानें क्या है पूरा मामला
इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. छात्र बीते कुछ समय से राज्य की भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली और अन्य गड़बड़ियों के विरोध में UKPSC और UKSSC में सुधार की मांग कर रहे हैं. इसके चलते पहले भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो चुकी हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











