
Deepika Padukone- Ranveer Singh ने खरीदी प्रॉपर्टी, दो बंगले और नारियल का बगीचा शामिल!
AajTak
दीपिका और रणवीर के अलावा अलीबाग में शाहरुख खान और गौरी की प्रॉपर्टी भी है. बता दें अलीबाग महाराष्ट्र की बेहद खूबसूरत जगह है, जहां स्टार्स शॉर्ट वेकेशन या स्पेशल फंक्शंस ऑर्गेनाइज करते देखे जा चुके हैं.
बॉलीवुड के मोस्ट सेलिब्रेटेड कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी जिंदगी में बुलंदियों के आसमान को छू रहे हैं. प्रोफेशनल लाइफ में तेजी से आगे बढ़ रहा यह कपल अब अपनी पर्सनल लाइफ में भी कई अच्छी चीजों का स्वागत कर रहे हैं. चर्चा है कि दीपिका और रणवीर ने अलीबाग में नया घर खरीदा है. कपल को हाल ही में रजिस्ट्रार के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने अलीबाग में एक बहुत बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है. इसके डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं. बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी में दो बंगले हैं. साथ ही नारियल और सुपारी के बगीचे भी हैं.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












