
Death Mystery: लापता लड़की, पानी का पाइप और अधूरी लाश... DNA ने खोला राज, नहीं मिले सिर और पैर
AajTak
पाटन के सिद्धपुर में 25 साल की लवीना हरवानी रहा करती थी. 12 मई को लवीना की शादी होनेवाली थी. लेकिन शादी से ठीक पांच दिन पहले 7 मई को लवीना अचानक गायब हो जाती है. आखिरी बार वो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद नजर आती है.
Lavina Harwani Death Mystery: एक शहर में रहने वाली लड़की अचानक गायब हो जाती है. पांच दिन बाद उस लड़की की शादी होनी थी. लेकिन अगले पांच दिनों तक तमाम कोशिशों के बावजूद वो लड़की नहीं मिलती. इसी दौरान शहर में रहनेवाले लोगों के घरों में नल से गंदा और बदबूदार पानी आने लगता है. अगले चार दिनों तक शहर के लोग मजबूरी में वही पानी पीने के मजबूर हो जाते हैं. और 4 दिन बाद शहर की एक पाइपलाइन से ऐसा राज बाहर आता है कि पूरा शहर उल्टियां करने लगता है.
अचानक गायब हो गई थी लवीना गुजरात के पाटन जिले में सिद्धपुर एक इलाका है. इलाके की कुल आबादी करीब सवा लाख है. पूरी दुनिया में पाटन अपनी पटोला साड़ी के लिए जाना जाता है. वो पटोला साड़ी जिसकी कीमत ही 5 लाख रुपये से शुरू होती है. पाटन के इसी सिद्धपुर में 25 साल की लवीना हरवानी रहा करती थी. 12 मई को लवीना की शादी होनेवाली थी. लेकिन शादी से ठीक पांच दिन पहले 7 मई को लवीना अचानक गायब हो जाती है. आखिरी बार वो एक सीसीटीवी कैमरे में कैद नजर आती है. जहां पर वो कैमरे में कैद हुई थी, वो रास्ता शहर की उस पानी की टंकी की तरफ मुड़ता है, जहां से पूरे इलाके को पीने के पानी की सप्लाई होती है.
घरों में आने लगा गंदा पानी लवीना के घरवाले 8 मई को पुलिस में लवीना की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाते हैं. लेकिन लवीना नहीं मिलती. दिन बीतता जाता है. तभी लवीना की गुमशुदगी के पांच दिन बाद 12 मई को सिद्धपुर के एक इलाके के लोगों को महसूस होता है कि नगर पालिका की पाइप लाइन से पानी की जो सप्लाई उनके घर पर आ रही है, वो बदबूदार है. अजीब सा पानी है. पर मजबूरी थी, लिहाजा लोग ये सोच कर पानी पीते रहे कि शायद पीछे से ही ऐसी सप्लाई आ रही है.
लोगों को होने लगी थीं उल्टियां इलाके के लोगों को लगा था कि सप्लाई में कुछ गड़बड़ है. कई बार ऐसा हो जाता है. फिर अपने आप ठीक हो जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सप्लाई का पानी अब भी बेहद गंदा और बदबूदार आ रहा था. बहुत से लोगों ने नगर पालिका से इसकी शिकायत भी की. नगर पालिका ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया. लेकिन नलों से गंदा पानी आने का सिलसिला अब भी जारी था. अब तो हालत ये हो गई थी कि बदबू की वजह से लोग पानी तक नहीं पी पा रहे थे. बहुत सारे लोगों को उल्टियां होने लगी. बहुत से बीमार पड़ गए और ज्यादातर लोग अब सरकारी पाइप लाइन का पानी पीने की बजाय बाजार से पानी की बोतल खरीद कर अपनी प्यास बुझाने लगे. 12 मई से शुरू हुआ ये सिलसिला 15 मई तक जारी रहा.
ऐसे हरकत में आई नगर पालिका लेकिन 16 मई की सुबह सिद्धपुर के घरों में बदबूदार पानी भी आना बंद हो गया. इलाके के लगभग 4 हजार घरों के नलों से पानी गायब था. बदबूदार पानी से फिर भी घर के जरूरी काम चल रहे थे, लेकिन पानी की सप्लाई बंद हो जाने से 4 हजार परिवार अचानक परेशान हो उठे. लोगों का गुस्सा नगर पालिका पर था. नगर पालिका को भी जब ये पता चला कि इतने बड़े इलाके में पानी की सप्लाई बंद है, तो उसके भी हाथ पांव फूल गए. बदबूदार पानी की शिकायत पर खामोश बैठी नगर पालिका अब फौरन हरकत में आती है.
सामने आया पानी के बदबूदार होने का सच इसके बाद जगह-जगह पाइप लाइन की चेकिंग होती है और फिर पानी की पाइप से एक ऐसा दहला देनेवाला सच बाहर आता है, जिसे सुनते ही हजारों लोगों को उल्टियां शुरू हो जाती हैं. 16 मई को पानी की पाइप लाइन से बाहर निकला सच 7 मई को गुम हुई लवीना हरवानी की मौत पर जाकर खत्म होता है. सच ये कि एक शहर का एक पूरा इलाका और उस इलाके के करीब 4 हजार लोग पिछले 9 दिनों से पानी की पाइप लाइन में तैरती हुई एक लाश से निकल कर नलों के रास्ते घरों तक पहुंचनेवाला पानी पी रहे थे. वही पानी जो उन्हें बदबूदार लग रहा था.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




