
Cyrus Mistry Death: हेड इंजरी से हुई साइरस मिस्त्री की मौत, जानिए डॉक्टर ने क्या क्या बताया
AajTak
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. साइरस मिस्त्री रविवार को अहमदाबाद से मुंबई का कार से सफर कर रहे थे. उनके साथ कार में चार लोग सवार थे. मुंबई के पास उनकी कार डिवाइडर में टकरा गई. इस हादसे में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हैं.
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. साइरस को एक्सीडेंट के बाद कासा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था. यहां के डॉक्टरों ने दावा किया है कि साइरस मिस्त्री की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई. उन्होंने बताया कि साइरस मिस्त्री अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाए गए थे. साइरस मिस्त्री रविवार को अहमदाबाद से मुंबई का कार से सफर कर रहे थे. उनके साथ कार में चार लोग सवार थे. मुंबई के पास उनकी कार डिवाइडर में टकरा गई. इस हादसे में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं.
साइरस मिस्त्री की मौके पर हुई मौत
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में डॉक्टर शुभम सिंह ने बताया कि शुरुआत में दो मरीजों साइरस मिस्त्री और जहांगीर दिनशा पंडोले (Jahangir Dinsha Pandol) को अस्पताल लाया गया था. दोनों मृत अवस्था में लाए गए थे. स्थानीय लोग जो साइरस मिस्त्री को अस्पताल लाए थे, उनके मुताबिक, मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, पंडोले की मौत रास्ते में अस्पताल ले जाते वक्त हो गई.
डॉक्टरों के मुताबिक, इसके बाद दो मरीजों को लेकर एक और एंबुलेंस आई. दोनों जख्मी थे. दोनों को शुरुआती इलाज के बाद रेनबो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. इसके बाद दोनों को मुंबई एयरलिफ्ट किया गया.
साइरस मिस्त्री के सिर पर चोट थी- डॉक्टर
डॉक्टर शुभम सिंह ने बताया कि साइरस मिस्त्री के सिर पर चोट लगी थी. वहीं, जहांगीर को बाएं पैर में फ्रैक्चर और सिर पर चोट थी. पहले दोनों का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में होना था. बाद में जिला कलेक्टर और एसपी के आदेश के बाद एक्सपर्ट की सलाह के लिए जेजे हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया. पालघर एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ओवरस्पीडिंग के चलते ड्राइवर का नियंत्रण खो गया, इस वजह से एक्सीडेंट हुआ.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









