
Cyclone Biparjoy: खंभे टूटे-पेड़ उखड़े, सड़कें बनी तालाब-940 गांवों की बिजली गुल... बिपरजॉय का गुजरात में दिखा रौद्र रूप
AajTak
बिपरजॉय का असर अभी कम नहीं हुआ है. चक्रवात के चलते पूरे गुजरात में 16-17 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 16 जून को सौराष्ट्र, कच्छ, नॉर्थ गुजरात और दक्षिण राजस्थान में भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है. जबकि 17 जून को दक्षिणपूर्व राजस्थान और उससे लगे हुए उत्तरी गुजरात में भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है.
अरब सागर से उठे चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के कई जिलों में तबाही मचा दी है. चक्रवात गुरुवार शाम को गुजरात में जखाऊ पोर्ट से टकराया था. इसके बाद राज्य में 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. राज्य में भारी बारिश भी जारी है. इसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. गुजरात के कच्छ जिले में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे टूटने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. समुद्र से लगे निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई. राज्य में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 2 लोगों की मौत की खबर है. जबकि 22 लोग घायल हो गए.
- बिपरजॉय गुरुवार शाम को 6.30 बजे जखाऊ पोर्ट से टकराया. चक्रवात का पूरा लैंडफॉल रात 12 बजे कच्छ में हुआ. इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. कई शहरों में भारी बारिश जारी है. - तूफान के लैंडफॉल के बाद मांडवी में पूरी तरह से बिजली गुल हो गई. तेज हवाओं के चलते बिजली के खंभे उखड़ गए. जखाऊ मांडवी रोड पर भी कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा. - प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की. उन्होंने तूफान से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली.
- बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 22 लोग घायल हैं. - बिपरजॉय तूफान के बाद गुजरात के भावनगर में अपने पशुओं को बचाते समय एक पिता और पुत्र की मौत हो गई. भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के बाद इनके पशु एक गड्ढे में फंस गए थे. उन्हें बचाते समय ही दोनों डूब गए और उनकी मौत हो गई.
- गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं. हालांकि, अब तक किसी की मौत नहीं हुई है. 23 पशुओं की जान चली गई है. 524 पेड़ गिर गए हैं. कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे हैं. 940 गांवों की बिजली गुल हो गई है. - कच्छ जिला कलेक्टर अमित अरोरा ने बताया कि हवा काफी तेजी से चल रही है. हर तरफ बारिश हो रही है. लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. जिले में 200 खंभे और 250 पेड़ उखड़ गए. 5 तहसीलों के 940 गांवों में बिजली गुल हो गई.
- उन्होंने बताया कि चक्रवात से समुद्र तट के करीब 10 किमी दूर तक का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. कच्छ में करीब 52,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है. जबकि 25,000 मवेशियों को भी ऊंचे स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है. - मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल चक्रवाती तूफान की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. सीएम भूपेंद्र पटेल आज देर रात गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर आपदा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.
- चक्रवात की वजह से रेल सेवाएं प्रभावित हो गई हैं. जिन इलाकों में बिपरजॉय का असर है, उन इलाकों से गुजरने वाली, चलने वाली या टर्मिनेट होने वाली 99 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. 23 और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, वहीं, 3 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और 7 ट्रेनों का शॉर्ट-ऑरजिनेट किया गया है. अब तक 99 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है, जबकि 39 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट की गई हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




