
Cyber Attack और AI अब चुनौती, 4702 CEOs ने बताया कैसे निपटेंगे? भारत के लिए गुड न्यूज
AajTak
PWC ने इस सर्वे में अलग से तेज ग्रोथ को लेकर भी CEOs की राय पूछी थी जिसके जवाब में 62 फीसदी भारतीय सीईओ ने कहा कि वो अगले 12 महीनों के दौरान अपनी कंपनी की जबरदस्त ग्रोथ का भरोसा है.
भारत की इकॉनमी की तेज रफ्तार पर कंपनियों के CEOs का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है. यही नहीं यहां पर पॉजिटव सेंटीमेंट्स वाले CEOs की संख्या ग्लोबल औसत से करीब दोगुनी ज्यादा है. पीडब्ल्यूसी के एक सर्वे में ज्यादातर भारतीय CEOs ने उम्मीद जताई है कि अगले 12 महीनों के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार में तेजी बनी रहेगी. कंपनी ने अपने 27वें सालाना ग्लोबल सर्वे के तहत 105 देशों के कुल 4702 CEOs की राय ली जिनमें भारत से 79 सीईओ शामिल थे.
86% CEOs भारत की ग्रोथ को लेकर भरोसेमंद!
भारत के करीब 86 फीसदी सीईओ ने भरोसा जताया है कि इकॉनमी में अगले 1 साल में सुधार होगा. ये आंकड़ा एक साल पहले के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है जबकि सर्वे में शामिल महज 44 फीसदी ग्लोबल सीईओ का मानना था कि उनके यहां अर्थव्यवस्था में सुधार होगा. वैश्विक सीईओ के लिए भारत निवेश के लिहाज से 5वां टॉप डेस्टिनेशन बन गया है जबकि 2023 में ये 9वें पायदान पर था. वहीं PWC ने इस सर्वे में अलग से तेज ग्रोथ को लेकर भी CEOs की राय पूछी थी जिसके जवाब में 62 फीसदी भारतीय सीईओ ने कहा कि वो अगले 12 महीनों के दौरान अपनी कंपनी की जबरदस्त ग्रोथ का भरोसा है जबकि महज 37 फीसदी वैश्विक सीईओ ही अपनी कंपनियों की जोरदार ग्रोथ के प्रति भरोसेमंद थे.
साइबर अटैक बढ़ा रहे हैं कारोबार जगत का सिरदर्द
भारतीय सीईओ ने अगले 12 महीनों के दौरान अपनी कंपनियों के लिए महंगाई, स्वास्थ्य संबंधी खतरों और साइबर हमले को सबसे बड़ा जोखिम बताया. 2023 के 18 फीसदी के मुकाबले करीब 28 फीसदी भारतीय सीईओ ने साइबर हमले को सबसे बड़ा खतरा बताया, करीब 27 फीसदी भारतीय सीईओ ने कहा कि उन्हें आशंका है कि अगले 12 महीनों में उनकी कंपनी स्वास्थ्य संबंधी खतरों से काफी प्रभावित हो सकती है.
AI से कितना चिंतित होने की जरुरत?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











