
CUET PG Admit Card 2024: 18 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, Direct Link से करें डाउलनोड
AajTak
CUET PG 2024 Admit Card: 18 मार्च को होने वाली सीयूईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं.
CUET PG 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 18 मार्च 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है. इस तारीख पर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://pgcuet.samarth.ac.in/ से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 18 मार्च, 2024 के बाद की तारीखों में होनी हैं, उनके लिए एनटीए हॉल टिकट बाद में जारी करेगा. उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने सीयूईटी पीजी 2024 हॉल टिकट वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
CUET PG Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.स्टेप 2: होमपेज पर 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 3: अपने जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.स्टेप 5: अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी लेकर रख लें.
तीन शिफ्ट में कराई जाएगी CUET PG परीक्षा
सीयूईटी पीजी की परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक तीन शिफ्ट में आयोजित कराई जा रही है. पहली शिफ्ट सुबह 09 बजे से 10:45 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 से 02:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 04:30 बजे से 06:15 बजे तक चलेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











