
CTET Exam 2021: आज होने वाले दोनों पेपर स्थगित, जानिए क्या है पूरा मामला
AajTak
6 दिसंबर की दूसरी शिफ्ट (पेपर-2) और 17 दिसंबर 2021 को होने वाली दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. हालांकि, सोमवार, 20 दिसंबर 2021 से शुरू होने वाली परीक्षा की पाली तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी.
CTET Exam 2021: 16 दिसंबर यानी गुरुवार को पहली पाली की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) देश भर के 697 केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई. वहीं, दूसरा पेपर अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण पूरा नहीं हो सका. इसे देखते हुए 16 दिसंबर की दूसरी शिफ्ट (पेपर 2) और 17 दिसंबर को होने वाली दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












