
CTET 2024: बंद होने वाली सीटेट की अहम प्रक्रिया, रह गए तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम
AajTak
CBSE CTET 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 14-15 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी. हर साल लगभग 20 लाख से अधिक उम्मीदवार इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं. जुलाई सत्र 2024 की परीक्षा के लिए करीब 25 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और साढ़े तीन लाख क्वालीफाई हुए थे.
CBSE CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की एप्लीकेशन विंडो बंद हो चुकी है. लेकिन अभी सीटेट की एक प्रक्रिया अभी भी चल रही है, जो जल्द बंद होने वाली है. अगर आवेदक 25 अक्टूबर 2025 तक चल रही प्रक्रिया का लाभ नहीं उठा पाए तो वे परीक्षा देने से भी चूक सकते हैं.
दरअसल, सीटेट दिसंबर परीक्षा 14 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ़्ट में- पेपर 1: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. परीक्षा 136 शहरों में आयोजित की जाएगी. अगर किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है, तो परीक्षा 15 दिसंबर को भी आयोजित की जा सकती है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 16 अक्टूबर तक चली.
अब सीबीएसई ने उन उम्मीदवारों को एक मौका दिया है, जिन्होंने सीटेट परीक्षा में बैठने के लिए फॉर्म भरा था. अगर उम्मीदवार के भरे हुए फॉर्म में कोई गलती है तो उसे 25 अक्टूबर तक सुधारा जा सकता है. अगर बाद में फॉर्म में गलती पाई गई तो उस उम्मीदवार को परीक्षा देने से भी रोका जा सकता है. करेक्शन विंडो 21 से 25 अक्टूबर तक ओपन रहेगी.
CTET फॉर्म में गलती हुई तो क्या-क्या हो सकता है?
अगर आपने सीटेट आवेदन फॉर्म में कोई गलती की है और संशोधन का समय बीत चुका है, तो इसका आपके परीक्षा में बैठने पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ सकता है:
अयोग्य घोषित किया जा सकता है: कई बार परीक्षा आयोजक ऐसे आवेदन फॉर्म को अमान्य घोषित कर देते हैं जिनमें कोई गलती है और जिनका संशोधन नहीं किया गया है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









