
CSK Vs MI IPL 2022: धोनी की चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर, मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हराया
AajTak
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पूरी तरह से घुटने टेक दिए. चेन्नई के शुरुआती 6 विकेट सिर्फ 39 के स्कोर पर गिर गए थे, बाद में टीम सिर्फ 97 के स्कोर पर सिमट गई.
मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स भी आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. गुरुवार को हुए मैच में मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया और टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. चेन्नई ने मुंबई को सिर्फ 98 रनों का लक्ष्य दिया था, जवाब में मुंबई ने इसे 15 ओवर के भीतर ही पा लिया.
मुंबई इंडियंस ने 98 रनों को पाने में भी अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, मुंबई ने सिर्फ 33 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में एक वक्त पर लगा कि यहां पर मैच फंस सकता है, लेकिन मुंबई के दो युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा-ऋतिक शौकीन ने अपनी टीम को अच्छी साझेदारी दी.
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 18 रन बनाए जबकि ईशान किशन फिर फेल हुए और 6 ही रन बना पाए. उनके अलावा डेनिएल सैम्स 1 रन, डेब्यू कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स 0 रन बनाकर आउट हुए. इस मैच से प्वाइंट टेबल पर अब कोई असर नहीं पड़ा है. मुंबई इंडियंस की यह सीजन की तीसरी जीत है, जबकि चेन्नई की 8वीं हार है.
सिर्फ 97 रनों पर आउट हो गई थी चेन्नई सुपर किंग्स
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दो सबसे बड़ी टीमों के बीच गुरुवार को मैच हुआ. गुरुवार के मैच में जो हुआ वह हैरान करने वाला था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 40 रन के भीतर अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी. अंत में टीम सिर्फ 97 रनों पर ऑलआउट हो गई. चेन्नई सुपर किंग्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 15.6 ओवर में पारी खत्म हो गई. एक तरफ जब टीम के विकेट लगातार गिर रहे थे, तब महेंद्र सिंह धोनी एक छोर पर टिके रहे. महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 36 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और 2 छक्के शामिल थे. एमएस धोनी ने पारी को अंत तक ले जाने की कोशिश की. लेकिन 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर स्ट्राइक लेने के चक्कर में जब एमएस धोनी दौड़े, तब विकेटकीपर ने मुकेश चौधरी को रनआउट कर दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











