
Crime Katha: 20 ट्रकों में दस्तावेज, CBI जांच और 950 करोड़ की सरकारी लूट... जानिए, बिहार के 'चारा घोटाले' की पूरी कहानी
AajTak
बिहार के चारा घोटाले ने 950 करोड़ रुपये की सरकारी लूट के साथ पूरे सूबे को हिला कर रख दिया था. 'बिहार की क्राइम कथा' में जानिए, लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी, सीबीआई जांच, राबड़ी देवी की एंट्री और उस भ्रष्टाचार की पूरी कहानी... जिसने बिहार की राजनीति बदल कर रख दी.
Crime Katha of Bihar: बिहार के इतिहास में ऐसा घोटाला शायद ही कभी हुआ हो, जिसने राजनीति, नौकरशाही और न्यायपालिका तीनों को हिला कर रख दिया हो. यह सिर्फ सरकारी पैसों की चोरी नहीं थी, बल्कि उस सिस्टम का पर्दाफाश था जो दशकों से बेईमानी पर टिका था. ‘चारा घोटाला’ के नाम से मशहूर यह मामला 950 करोड़ रुपये के गबन का था, जिसने एक मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली और बिहार की राजनीति का रुख ही बदल दिया. 'बिहार की क्राइम कथा' में इस बार जानते हैं, आखिर कैसे शुरू हुआ ये खेल? और किस तरह इस घोटाले में फंसे थे लालू प्रसाद यादव सहित सैकड़ों अधिकारी और नेता.
1970 के दशक में शुरू हुई गड़बड़ी चारा घोटाले की जड़ें 1970 के दशक में पाई जाती हैं, जब बिहार के पशुपालन विभाग में सरकारी खर्च के नाम पर झूठे बिल बनना शुरू हुए. शुरू में यह छोटे स्तर की हेराफेरी थी, लेकिन धीरे-धीरे इसमें अफसरों, सप्लायर्स और नेताओं की मिलीभगत बढ़ती चली गई. सरकारी खजाने से पशुओं के चारे, दवाओं और उपकरणों के नाम पर पैसा निकाला जाता रहा, जबकि असल में ये चीजें कभी खरीदी ही नहीं गईं.
चेतावनी के बावजूद बढ़ता गया भ्रष्टाचार 1985 में तत्कालीन नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) टी.एन. चतुर्वेदी ने बिहार सरकार को चेताया था कि विभागों द्वारा खातों की रिपोर्ट में देरी गबन की ओर इशारा करती है. लेकिन चेतावनी को अनदेखा कर दिया गया. इससे यह साफ हुआ कि उच्च स्तर पर भी भ्रष्टाचार को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा था.
सतर्कता विभाग ने खोले राज 1992 में सतर्कता विभाग के निरीक्षक बिधु भूषण द्विवेदी ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री स्तर तक संलिप्तता की बात कही. लेकिन जांच के बजाय द्विवेदी को ही सजा मिली. उनका तबादला कर दिया गया और बाद में उन्हें निलंबन कर दिया गया इसके बाद वे अदालत के आदेश से बहाल हुए और इस मामले में गवाह बने.
1996 में हुआ बड़ा खुलासा जनवरी 1996 में रांची के युवा उपायुक्त अमित खरे ने चाईबासा कोषागार में अचानक छापा मारा. वहां से मिले दस्तावेजों ने बिहार के सबसे बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश कर दिया. फर्जी बिलों, काल्पनिक पशुओं और झूठे सप्लायर्स के जरिए करोड़ों रुपये सरकारी खजाने से निकाले गए थे. इस बात की गवाही वो सारे दस्तावेज दे रहे थे, जो छापेमारी की दौरान बरामद किए गए थे.
ये भी पढ़ें-- बेलछी से मियांपुर... उन 23 साल की कहानी, जब बिहार की धरती बनी रही बदलापुर!

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







