
Crime Katha: पहले सास फिर पति का कत्ल, पड़ोसी राज्य में लाश के टुकड़े... एक बीवी की खूनी साजिश जान कर उड़ जाएंगे होश
AajTak
कोई आम इंसान जिसका जुर्म की दुनिया से कोई नाता नहीं होता, लेकिन फिर भी वो ऐसा जुर्म करता है कि पुलिस और कानून भी हैरान रह जाते हैं. क्राइम कथा इस बात आपको बताएंगे एक ऐसी शातिर महिला की कहानी, जिसने एक नहीं दो-दो कत्ल किए और कानून की आंखों में धूल झोंकती रही.
Crime Katha: कई ऐसे शातिर बदमाश और अपराधी होते हैं, जो कानून से खिलवाड़ करने की कोशिश करते हैं. पुलिस को चकमा देते हैं. बार-बार पुलिस के हाथ से निकल जाते हैं. वो सुबूतों को मिटाते हैं. गवाहों को धमकाते हैं. लेकिन एक ना एक दिन ऐसा है, जब वे पकड़े जाते हैं. ये तो बात रही पेशेवर अपराधियों की. लेकिन कई मामलों में ऐसा भी होता है कि कोई आम इंसान जिसका जुर्म की दुनिया से कोई नाता नहीं होता, लेकिन जब वो कोई जुर्म करता है तो पुलिस और कानून भी हैरान रह जाते हैं. क्राइम कथा में इस बार आपको बताएंगे एक ऐसी शातिर महिला की कहानी, जिसने एक नहीं दो-दो कत्ल किए और एक साल तक कानून की आंखों में धूल झोंकती रही.
29 अगस्त 2022, गुवाहाटी उस दिन एक परेशान महिला जिले के नूनमाटी पुलिस थाने में पहुंची. वहां जाकर वंदना कलिता नाम की उस महिला ने पुलिस को एक तहरीर दी और बताया कि उसके 32 वर्षीय पति अमरज्योति डे और 62 साल की सास शंकरी डे कहीं लापता हो गए हैं. उसने दोनों को तलाश करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिले. पुलिस को यह बात बताकर वो महिला रोने लगी. पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने के बाद उसे मदद का भरोसा दिया और कहा कि वे जल्द ही उसके पति और सास को ढूंढ निकालेंगे. इसके बाद पुलिस ने उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया और मामले की गंभीरता को समझते हुए छानबीन शुरू कर दी.
कजिन ने दर्ज कराई दूसरी शिकायत पुलिस लापता हुए मां-बेटे का सुराग लगाने की कोशिश कर रही थी. उनके बारे में सभी थानों को इत्तिला दी गई थी. आस-पास के जिलों में भी पुलिस को उनके बारे में बताया गया. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. फिर भी पुलिस अपना काम कर रही थी. नवंबर का महीना आ चुका था. तलाश जारी थी. इसी दौरान एक शख्स नूनमाटी पुलिस थाने पहुंचा. उसने खुद को लापता हुए अमरज्योति डे का कजिन बताते हुए पुलिस को एक तहरीर दी. जिसमें अमरज्योति डे और उनकी मां शंकरी डे के लापता होने की शिकायत के साथ-साथ अमरज्योति की पत्नी वंदना पर भी शक जाहिर किया गया था. साथ ही तहरीर में वादी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी लापता आंटी के बैंक खाते से पैसे निकाल गए थे.
फरवरी में दोबारा थाने आई थी वंदना अब पुलिस के पास एक ही मामले की दो शिकायतें दर्ज थी. लेकिन दोनों ही शिकायतों में एक फर्क था. वो ये कि नई शिकायत में पहली शिकायत दर्ज कराने वाली वंदना कलिता पर ही शक जाहिर किया गया था. अब पुलिस भी अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही थी. साल बदल चुका था. इसी दौरान 14 फरवरी 2023 को वंदना कालिता एक बार फिर पुलिस थाने पहुंची और वहां अपने पति और सास के बारे में पूछताछ की. पुलिस ने उसे जांच जारी होने की बात कहकर वहां से रवाना कर दिया.
ऐसे हुआ इस केस का खुलासा हालांकि पुलिस अब उस पर नजर रख रही थी. उसका नंबर भी सर्विलांस पर था. पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और पुलिस ने फरवरी 2023 में वंदना को उसके एक साथी के साथ गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया. अब बारी थी तीसरे किरदार की तो उसे भी पुलिस ने तिनसुकिया जिले से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. वंदना के दोनों दोस्तों की शिनाख्त धंती डेका (32) और अरूप डेका (27) तौर पर की गई. जब पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो ऐसी खूनी साजिश निकलकर सामने आई, जिसे जानकर सब हैरान रह गए.
घरवालों के खिलाफ जाकर की थी शादी पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि करीब 12 साल पहले वंदना और अमरज्योति ने अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी. हालांकि बाद में अमरज्योति की मां शंकरी डे अपनी बहू और इस शादी को स्वीकार कर लिया था. यही नहीं शंकरी अपने बेटे और बहू की रुपये पैसों से भी मदद करती थी. लेकिन बाद में अमरज्योति और वंदना के बीच झगड़ा होने लगा. अक्सर दोनों किसी ना किसी बात पर झगड़ते रहते थे.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




