
Crime Katha: जब 'बॉबी' की मौत से संकट में आई थी सरकार, CBI ने मर्डर को यूं बना दिया था सुसाइड!
AajTak
साल 1983, 11 मई का दिन था, जब पटना में लोग नींद से जागे तो वहां के दो मशहूर अखबारों में फ्रंट पेज पर छपी एक ख़बर ने सबको सन्न कर दिया था. उन दोनों अखबारों ने छापा था कि बॉबी की संदिग्ध हालात में मौत, लाश को कहीं छुपाया गया..
जुर्म की दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो ये सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि हमारे समाज में कानून नाम की कोई चीज़ है भी या नहीं? ये सवाल तब उठता है, जब कोई संगीन मामला पुलिस या किसी जांच एजेंसी के सामने पानी की तरह साफ होता है लेकिन उसका सच जानकर भी वो आंखें मूंद लेती हैं. और मामले को रफा-दफा करने के लिए कानून और नियम ताक पर रख दिए जाते हैं. ऐसा ही एक मामला 39 साल पहले चर्चा में आया था जिसकी वजह से एक सूबे की सरकार पर संकट आ गया था. हम बात कर रहे हैं बिहार के बॉबी हत्याकांड की, जो हमेशा के लिए एक राज़ बनकर फाइलों में दफन हो गया.
11 मई 1983
यही वो दिन था जब बिहार की राजधानी पटना में लोग नींद से जागे तो वहां के दो मशहूर अखबारों में फ्रंट पेज पर छपी एक ख़बर ने सबको सन्न कर दिया. उन दोनों अखबारों ने छापा था कि बॉबी की संदिग्ध हालात में मौत, लाश को कहीं छुपाया गया. हैरानी की बात ये थी कि इस मौत के बारे में ना तो कोई एफआईआर लिखी गई थी, और ना ही किसी कानूनी कार्रवाई का ज़िक्र कहीं था.
कौन थी बॉबी?
जिस बॉबी की मौत की ख़बर ने बिहार के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया था, आखिर वो कौन थी? तो इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं. दरअसल, बॉबी का असली नाम श्वेता निशा त्रिवेदी था. वह बिहार विधान परिषद की तत्कालीन सभापति और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राजेश्वरी सरोज दास की गोद ली गई बेटी थी. वो बेहद खूबसूरत थी. पहले उसका निकनेम बेबी था. लेकिन राजकपूर की हिट फिल्म बॉबी के रिलीज होने के बाद उसका नाम बेबी से बदल कर बॉबी कर दिया गया था. बॉबी बिहार की विधान सभा में ही टाइपिस्ट का काम करती थी. बॉबी शादीशुदा थी. उसकी पहली शादी नाकाम हो गई थी लेकिन दूसरी शादी से उसके दो बच्चे भी थे.
राजनेताओं से करीबी संबंध

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










