
Crime in India: हर दिन 80 मर्डर, हर घंटे 3 रेप... पिछले साल कितना हुआ देश में क्राइम?
AajTak
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 2021 में हुए अपराधों पर रिपोर्ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक, पिछले साल देशभर के पुलिस थानों में 60 लाख से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हुए थे. महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4.28 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि रेप के 31,677 मामले दर्ज हुए थे.
आजादी के एक साल बाद 1948 में देश के पुलिस थानों में 6 लाख के आसपास आपराधिक केस दर्ज हुए थे. आजादी के 75 साल बाद 2021 में 60 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए. साफ है कि आजादी से अब तक देश में अपराध 10 गुना ज्यादा बढ़ गया है.
ये सारी जानकारी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट में आई है. NCRB केंद्र सरकार की एजेंसी है. ये एजेंसी 1953 से अपराधों का लेखा-जोखा रख रही है. 1953 में इसकी पहली रिपोर्ट आई थी, जिसमें 1948 के आंकड़े भी दिए गए थे.
हाल ही में NCRB ने 2021 की रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक, पिछले साल देशभर में 60.96 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए थे. इनमें से 36.63 लाख मामले इंडियन पीनल कोड (IPC) के तहत दर्ज हुए थे. हालांकि, 2020 की तुलना में 2021 में करीब 8% मामले कम दर्ज हुए हैं. 2020 में 66 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए थे.
हर दिन 80 मर्डर... विवाद बड़ी वजह
NCRB की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में देशभर में मर्डर के 29,272 मामले दर्ज किए गए. यानी, हर दिन 80 मामले. 2020 की तुलना में ये आंकड़ा 0.3% ज्यादा रहा. 2020 में मर्डर के 29,193 केस दर्ज हुए थे.
रिपोर्ट में बताया गया है कि मर्डर की सबसे बड़ी वजह 'विवाद' रही. पिछले साल विवाद की वजह से 9,765 हत्याएं हुई थीं. वहीं, निजी दुश्मनी के चलते 3,782 मर्डर हुए थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












