
Crew Box Office: करीना-तब्बू की 'क्रू' ने उड़ाया गर्दा, बनी साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली तीसरी फिल्म
AajTak
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बढ़िया कमाई कर डाली है.
Crew Box Office: करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फीमेल लीड्स के साथ बनी इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले. अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. 'क्रू' ने अपने ओपनिंग डे पर बढ़िया कमाई कर डाली है.
क्रू ने पहले दिन कमाए इतने
सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'क्रू' ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सिनेमाघरों में हिंदी भाषा में इस फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 26.34 प्रतिशत रही. इसी के साथ 'क्रू', साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. पहले और दूसरे नंबर पर ऋतिक रोशन की 'फाइटर' और अजय देवगन की 'शैतान' है.
'फाइटर' का ओपनिंग डे कलेक्शन 24.6 करोड़ रुपये और 'शैतान' का ओपनिंग डे कलेक्शन 15.21 करोड़ रुपये था. 'क्रू' ने शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' तो पछाड़ तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7.02 करोड़ रुपये कमाए थे. 'क्रू', मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा की खास फिल्म है, क्योंकि इसमें कोई मेल लीड नहीं है. कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ ने इसमें सपोर्टिंग रोल निभाए हैं. 'क्रू' का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है.
इन फिल्म से हुआ क्लैश
फिल्म 'क्रू' का क्लैश हॉलीवुड मूवी 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर किंग' से हुआ है. ये मूवी, करीना की 'क्रू' को कड़ी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर दे रही है. 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' ने अपने ओपनिंग डे पर 13.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं 'क्रू' से एक दिन पहले, 28 मार्च को साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'आदुजीवितम: द गोट लाइफ' रिलीज हुई थी. दो दिन में सुकुमारन की फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










