
Covid In China: ओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक वैरिएंट मचाएगा तबाही! वैज्ञानिकों ने इस बड़े खतरे का जताया अंदेशा
AajTak
Covid 19 in India and world: दुनिया भर में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है. चीन की स्थिति काफी बिगड़ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में लाखों केस रोजाना सामने आ रहे हैं. वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगर कोरोना वायरस का म्यूटेशन हुआ तो ओमिक्रॉन से भी खतरनाक वायरस सामने आ सकता है.
Covid-19 cases in china: चीन में कोरोना के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, चीन में BF.7 वैरिएंट तबाही मचा रहा है जिसके कारण रोजाना लाखों केस सामने आ रहे हैं. चीन में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों से दूसरे देशों की भी चिंताएं भी बढ़ गई हैं क्योंकि पहले भी चीन के बाद ही दुनिया भर में संक्रमण फैला था. हाल ही में कुछ वैज्ञानिकों ने इस बात पर जोर दिया कि हर नया संक्रमण कोरोना वायरस के म्यूटेशन में मदद कर सकता है जिससे नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं और वे अधिक खतरनाक हो सकते हैं. अगर वायरस का म्यूटेशन हुआ तो और भी तबाही मच सकती है.अधिक खतरनाक वैरिएंट आ सकता है जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के इंफेक्शन डिसीज एक्सपर्ट डॉ. स्टुअर्ट कैंपबेल रे (Dr. Stuart Campbell Ray) ने ब्लूमबर्ग के हवाले से कहा, "कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट की तरह हो सकता है, स्ट्रेन का कॉम्बिनेशन हो सकता है या पूरी तरह अलग भी हो सकता है. चीन की आबादी बहुत बड़ी है और बहुत कम लोगों में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी बनी है. इस माहौल में नए वैरिएंट के पैदा होने का डर और ज्यादा है.
डॉ. स्टुअर्ट ने आगे बताया, “हर नया इंफेक्शन कोविड को म्यूटेशन के लिए नया मौका देता है. चीन की आबादी 1.4 अरब है तो वहां कोविड तेजी से फैल सकता है क्योंकि वहां 'जीरो-कोविड' पॉलिसी लगभग खत्म हो चुकी है. चीन के लोगों में इम्यूनिटी भी कम हो गई है तो इस वायरस को म्यूटेट होने में मदद मिल सकती है.”
डॉक्टर स्टुअर्ट ने कहा, जब जब भी कोरोना संक्रमण की खतरनाक लहरें आई हैं, तब-तब हमने नए वैरिएंट को पैदा होते देखा है. उन्होंने कहा कि वायरस एक बॉक्सर की तरह है जो विरोधी से बचने के लिए खुद को लगातार विकसित करता रहता है. डॉ. स्टुअर्ट ने आगे कहा, "दुनिया के कई हिस्सों में पिछले छह से 12 महीनों में हमने जो कोरोना संक्रमण का असर हल्का होता हुआ देखा है, वह या तो वैक्सीनेशन के कारण है या फिर संक्रमण के खिलाफ मजबूत इम्यूनिटी के कारण. ना कि इसलिए कि वायरस पहले से कम खतरनाक हो गया है.
वहीं कोलंबस की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में वायरस की स्टडी करने वाले डॉ. शान-लू लियू (Dr. Shan-Lu Liu) ने कहा, चीन में कई ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के बारे में पता चला है जिनमें हालिया तबाही मचाने वाला बीएफ.7 भी शामिल है. भारत के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में वायरस स्टडी करने वाले डॉ. गगनदीप कांग (Dr. Gagandeep Kang) ने कहा है कि देखना होगा यह वायरस चीन में उसी पैटर्न से दोबारा फैलेगा जैसा बाकी के देशों में फैला है या फिर कोई नया पैटर्न सामने आएगा.
10 लाख लोगों के मरने की आशंका चीन में कोरोना संक्रमण में हालिया वृद्धि के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञ चीन में लगभग 10 करोड़ कोविड मामलों और 10 लाख मौतों की आशंका जता रहे हैं. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. नीरज कुमार गुप्ता (Dr. Neeraj Kumar Gupta) ने कहा है, "गणितीय गणना के आधार पर, हम चीन में 10 करोड़ के करीब कोविड मामले, 50 लाख लोग हॉस्पिटल में एडमिट और 10 लाख लोगों की मौत की आशंका जता रहे हैं जो एक बड़ी संख्या है. चीन अभी उसी स्थिति में है जैसा भारत पहले था लेकिन भारत अब वायरस से लड़ने में मजबूत स्थिति में है."

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







