
Covid Cases in India: 24 घंटे में 3207 नए मामले, देखें देशभर में कोरोना की स्थिति
AajTak
Covid Cases In India: देश में कोरोना के मामलों के बढ़ने का सिलसिला जारी है. भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर 3,207 नए कोरोना केस मिले हैं. वहीं, 29 लोगों ने दम तोड़ा है. इस दौरान 3,410 मरीज रिकवर हुए हैं. देश में कोरोना के एक्टिव मामले 20,403 पहुंच गए हैं. इससे पहले 8 मई को कोरोना के 3,451 नए केस मिले थे और 40 लोगों की मौत हुई थी. रविवार को एक्टिव केसों का आंकड़ा 20,635 पर पहुंच गया था. यानी सोमवार को एक्टिव केसों में कमी देखने को मिली है. वहीं कल के मुकाबले मौतों की तादाद भी कम है. इससे पहले 7 मई को 3,805 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो 6 मई की तुलना में 7.3 फीसदी अधिक थे. इस दिन 22 लोगों की मौत हुई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











