
COVID-19 New Jn.1 Variant: इम्युनिटी को चकमा देने में माहिर, तेजी से फैलने वाला... कोविड के नए वैरिएंट पर बोले डॉ. गुलेरिया, दी ये सलाह
AajTak
देश भर में एक बार फिर कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा है. कोरोना का नया और शक्तिशाली वैरिएंट तेजी से अपने पैर पसार रहा है. इस बीच एम्स पूर्व निदेशक और मेदांता के वर्तमान निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने लोगों से इस वायरस से बचकर रखने की सलाह दी है.
देश में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसारने लगा है. पिछले कुछ दिनों में देश में कई कोरोना केस सामने आए हैं. सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधान रहने और कोरोना के नियमों का पालन करने की सलाह दी है. हालांकि इस बीच एम्स के पूर्व निदेशक और मेदांता के वर्तमान चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने लोगों से सर्तक रहने की अपील की है.
डॉ. गुलेरिया ने कही ये बात
इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन एंड रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन के अध्यक्ष और मेदांता में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, नया कोविड वैरिएंट JN.1 तेजी से उभर रहा है. यह इसलिए फैल रहा है क्योंकि यह अधिक संक्रामक है और यह प्रतिरक्षा तंत्र को चकमा देने में सक्षम है. अच्छी बात यह है कि भले ही कोरोना के मामले बढ़े हैं लेकिन मरीजों की अस्पताल में भर्ती होने वाली स्थिति नहीं है और ना ही मौतों में कोई वृद्धि हो रही है. इसलिए यह एक माइल्ड वैरिएंट है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना के एक्टिव केस 3,000 से बढ़कर 3,420 हो गए हैं. यह आंकड़े कोरोना के नए सब-वैरिएंट जेएन.1 के मामलों में हो रही वृद्धि के बीच सामने आए हैं.
इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामिनाथन ने भी कहा है कि भारत के लोगों को बहुत डरने की कोई जरूरत नहीं है. बस वायरस के प्रति सावधान रहने की जरूरत है.
कोरोना नियम अपनाने जरूरी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











