
Covid-19 India: चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली से आई राहत भरी खबर, सबसे बड़े कोविड अस्पताल में नहीं है एक भी मरीज
AajTak
Delhi Coronavirus Case updates: दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में पिछले एक साल में यह पहला ऐसा मौका है जब यहां कोरोना के एक भी मरीज भर्ती नहीं है.
चीन, हॉन्ग कॉन्ग, इजराइल में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने एक बार फिर पूरी दुनिया की टेंशन को बढ़ा दिया है. इसी बीच भारत की राजधानी दिल्ली से एक राहत भरी खबर आई है. दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी में पिछले एक साल में पहली बार ऐसा हुआ कि कोई भी कोरोना का मरीज एडमिट नहीं हुआ है.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने ट्वीट किया, 'तीसरी लहर के सभी कोविड संक्रमितों को एलएनजेपी अस्पताल से सफलतापूर्वक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. मार्च 2020 के बाद पहली बार अस्पताल में कोविड के एक भी मरीज भर्ती नहीं है. पूरी चिकित्सा बिरादरी को उनकी समर्पित सेवा के लिए सलाम करता हूं.'
बात अगर दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की करें तो पिछले 24 घंटे में 144 नए केस कर्ज किए गए हैं. इस दौरान एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश ने हटाई सभी कोरोना पाबंदियां दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी जा रही है. कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी तरह के कोरोना पाबंदियों को समाप्त करने की घोषणा की है.
मिजोरम में फिर से खुलेंगे स्कूल वहीं, मिजोरम सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने पर पाबंदियों में ढील देते हुए गुरुवार को स्कूल तथा कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है. सरकार ने नए दिशा निर्देशों में कहा कि 5 अप्रैल से शुरू हो रहे नए एकेडमिक सेशन से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल और छात्रावास फिर से खोले जाएंगे. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार एसओपी (SoP) का सख्ती से पालन किया जाए.
ये भी पढ़ेंः-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











