
Coronavirus Updates: कोरोना के नए मामलों में 28 फीसदी की कमी, 24 घंटे में 30,941 केस और 350 मौतें
AajTak
Coronavirus In India Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 350 मौतें हुई हैं. जिसमें केरल में सबसे अधिक 132 लोगों की जान गई है, वहीं ओडिशा में 67 हताहत हुए. भारत का रिकवरी रेट फिलहाल 97.53 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कुल 36,275 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,19,59,680 हो गई.
देश में कल सोमवार की तुलना में आज मंगलवार को कोरोना के आंकड़ों में थोड़ी राहत है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में 28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. 30 अगस्त को कोरोना के 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे. लेकिन 31 अगस्त को ये आंकड़ा घटकर 30,941 पर आ गया. यानी कुल 28 परसेंट की कमी आई है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












