
Coronavirus Latest Updates: देश में 24 घंटे में कोरोना के फिर 44 हजार मरीज सामने आए, 5 राज्य जहां तेज हो रही संक्रमण की रफ्तार
AajTak
Coronavirus In India Updates: पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना महामारी से 496 मरीजों की मौत हुई है. जिसमें केरल में 162 और महाराष्ट्र में 159 लोगों की जान गई है. हालांकि, भारत में वर्तमान में रिकवरी रेट बढ़कर 97.6 फीसदी हो गई है.
भारत में तेजी से कम हो रहे कोरोना मामलों के बीच 5 राज्यों के आंकड़े दिन-प्रतिदिन डरा रहे हैं. भारत में गुरुवार को मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या का 88.45 फीसदी हिस्सा सिर्फ 5 राज्यों से है. उसमें भी 67.35 परसेंट नए कोरोना मामले अकेले केरल में सामने आए हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












