
Coronavirus Latest Updates: देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 4,126 मौतें
AajTak
Coronavirus Latest Updates: केरल में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. केरल में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में अबतक के सर्वाधिक 43,529 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,80,879 हो गए.
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में 4,126 लोगों की मौत हुई है. यह संख्या मंगलवार को हुईं मौतों से कम है. मंगलवार को सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, कोरोना के नए मामले लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं. मंगलवार को देश में कोरोना के 3,48,421 नए मामले सामने आए थे जो बुधवार के मुकाबले कम हैं. बुधवार यानी पिछले 24 घंटे में देश में 3, 62,406 नए केस दर्ज किए गए हैं. राजस्थान में कोरोना के 16,384 नए केस राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,384 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, राज्य में कोरोना से इस दौरान 164 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश में 2,09,110 मामले उपचाराधीन हैं. राज्य में अब तक इस महामारी से कुल 6,158 लोगों की मौत हो चुकी है. बीते 24 घंटे में राज्य में 12,840 मरीज ठीक हुए.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












