
Coronavirus: दांतों को इस तरह खराब कर रहा मास्क, डेंटिस्ट से जानें बचाव के उपाय
AajTak
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डबल मास्क वायरस के खिलाफ ज्यादा सुरक्षा देता है. डेंटिस्ट मास्क लगाने के साथ ओरल हाइजीन का भी बहुत ध्यान रखने को कहते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जरा सी लापरवाही आपके दांतों को खराब कर सकती है.
कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डबल मास्क वायरस के खिलाफ ज्यादा सुरक्षा देता है. डेंटिस्ट मास्क लगाने के साथ ओरल हाइजीन का भी बहुत ध्यान रखने को कहते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जरा सी लापरवाही आपके दांतों को खराब कर सकती है. चेन्नई के डॉ. ए. रामचंद्रन डायबिटीज हॉस्पिटल की निदेशक और सलाहकार पेरियोडोंटिस्ट विनीता रामचंद्रन ने 'द हिंदू' को बताया कि कभी-कभी लंबे समय या फिर डबल मास्क पहनने से मुंह सूखने लगता है और डिहाइड्रेशन होने लगता है. डॉक्टर विनीता ने कहा, 'लोग अपने मुंह से सांस लेते हैं, मास्क लगाने से सांस लेने की गति थोड़ी धीमी हो जाती है. इसकी वजह से मुंह भी सूखने लगता है. मास्क लगाने के बाद लोग अक्सर पानी पीना भी भूल जाते हैं. इसकी वजह से मुंह में कई छोटे-छोटे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे मुंह से बदबू आने लगती है.'
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











