Coronavirus: डॉक्टर्स की चेतावनी- कोरोना की वैक्सीन लगवाने से पहले ना करें ये 5 काम
AajTak
अगर आप भी कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने 6 ऐसे काम बताए हैं जो वैक्सीन लगवाने के 24 घंटे पहले बिल्कुल नहीं करने चाहिए.
पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. हालांकि, वैक्सीन लगने की वजह से लोग राहत की सांस ले रहे हैं और अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने ऐसे काम बताए हैं जो वैक्सीन लगवाने के 24 घंटे पहले बिल्कुल नहीं करने चाहिए. दर्द की कोई भी दवा ना लें- हल्के-फुल्के दर्द में लोग अक्सर कोई भी आम पेन किलर खा लेते हैं लेकिन अगर आपको वैक्सीन लगवानी है तो इसके 24 घंटे पहले किसी भी तरह के दर्द की दवा ना खाएं. डॉक्टर्स का कहना है कि दर्द की कुछ आम दवाएं वैक्सीन के प्रति इम्यून सिस्टम रिस्पॉन्स को कम कर सकती हैं. इसलिए वैक्सीन लगवाने से पहले इन्हें नहीं लेना चाहिए. हां वैक्सीन लगवाने के बाद दर्द महसूस होने पर आप ये दवाएं ले सकते हैं. शराब ना पिएं- वैक्सीन लगवाने के पहले अल्कोहल बिल्कुल भी ना लें. डॉक्टर्स का कहना है कि शराब की वजह से आपको डिहाइड्रेशन और हैंगओवर हो सकता है जो वैक्सीन को बेअसर कर सकता है. वैक्सीन लगवाने से पहले खूब पानी पीने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जाती है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











