
Coronavirus: अमेरिका की लैब में तैयार हुआ कोरोना का सबसे घातक रूप, वैज्ञानिकों ने कहा- आग से क्यों खेल रहे?
AajTak
शोधकर्ताओं ने बताया कि इस रिसर्च के लिए उन्होंने सबसे पहले कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से स्पाइक प्रोटीन निकाला और उसे चीन के वुहान में पहली बार मिले कोविड -19 के स्ट्रेन के साथ मिला दिया. ये रिसर्च चूहों पर की गई और रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से चूहों के एक समूह में बीमारी के हल्के लक्षण पाए गए जो ज्यादा घातक नहीं थे लेकिन लैब में बनाया गया वायरस 80 फीसदी मृत्युदर के साथ गंभीर स्तर की बीमारी पैदा करने वाला था.
कोरोनावायरस के नए-नए वैरिएंट ने एक बार फिर दुनिया को सतर्क होने पर मजबूर कर दिया है. एक तरफ दुनिया भर में ओमिक्रॉन के वैरिएंट तेजी से फैल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने कोविड 19 का एक ऐसा रूप विकसित किया है जो अब तक सामने आए कोरोना के रूपों में सबसे ज्यादा खतरनाक है. अमेरिका के बॉस्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने कोविड 19 का एक ऐसा रूप विकसित किया है जो गंभीर बीमारी को पैदा कर सकता है और इसकी मृत्यु दर 80 प्रतिशत है. हालांकि इस रिसर्च टीम का कहना है कि दुनिया में जो ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट फैल रहा है, वो इंसानों के लिए बहुत घातक नहीं है.
पांच गुना अधिक खतरनाक है ये वायरस अपनी रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने बताया कि इस रिसर्च के लिए उन्होंने सबसे पहले कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से स्पाइक प्रोटीन निकाला और उसे चीन के वुहान में पहली बार मिले कोविड -19 के स्ट्रेन (कोरोना का रूप) के साथ मिला दिया. ये रिसर्च चूहों पर की गई. शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में कहा कि चूहों में ओमिक्रॉन की वजह से हल्के लक्षण पाए गए और ये ज्यादा घातक नहीं थे लेकिन लैब में बनाया गया ओमिक्रॉन S वायरस 80 फीसदी मृत्युदर के साथ गंभीर स्तर की बीमारी पैदा करने वाला था.
रिसर्च के दौरान नए मानव निर्मित कोविड स्ट्रेन से रिसर्च में शामिल 80 प्रतिशत चूहों की मौत हुई जबकि माइल्ड ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से चूहों के दूसरे समूह को गंभीर समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा.
बॉस्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि नए स्ट्रेन में ओमिक्रॉन की तुलना में पांच गुना अधिक संक्रामक वायरस कण हैं. इस रिसर्च के बाद कई लोगों को इस बात का भी संदेह होने लगा है कि हो सकता है कि दुनिया में पहली बार आया कोविड-19 वायरस भी लैबोरेटरी में हुई किसी गलती का नतीजा हो.
इस रिसर्च पर शुरू हुआ हंगामा
'डेली मेल' ने इजरायली सरकार के एक प्रमुख वैज्ञानिक प्रोफेसर शमूएल शापिरा के हवाले से कहा, ''जब कोरोनोवायरस महामारी शुरू हुई तो कई लोगों का मानना था कि ये वायरस वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में बनाया गया था. अब ये क्या है. इस तरह की रिसर्च पूरी तरह से प्रतिबंधित होनी चाहिए. ये आग से खेलने जैसा है.''

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





