
Corona virus Update: IIT रुड़की में कोरोना के 60 केस मिलने से हड़कंप, 5 हॉस्टल सील
AajTak
देश में कोरोना की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है. रोजाना कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है. स्कूल और कॉलेजों में भी अब कोरोना के मामले आने लगे हैं. आईआईटी रुड़की मेें बुधवार को कोरोना के 60 मामले दर्ज किए गए.
देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बढ़ते मामले अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. स्कूल, कॉलेजों में भी कोरोना की एंट्री हो चुकी है. इसी बीच आईआईटी रुड़की में कोरोना के 60 नए मामले मिले हैं. इसके बाद 5 हॉस्टल को सील कर दिया गया है. इन सभी मामलों में से 4 लोगों की हालत गंभीर है. छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. दूसरी तरफ बिहार में भी आईआईटी पटना में कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं. मंगलवार को यहां 15 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके बाद जिला प्रशासन ने इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया. कुछ दिनों पहले राजस्थान के जोधपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के 14 और छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












