
Corona virus: सांस लेने में हो रही दिक्कत तो कोरोना मरीज बरतें ये सावधानियां
AajTak
डॉक्टर्स का कहना है कि सांस में तकलीफ बढ़ने पर सभी लोगों को अस्पताल आने की जरूरत नहीं है. अगर ऑक्सीमीटर पर ऑक्सीजन लेवल लगातार 90 के नीचे जा रहा है तभी अस्पताल जाएं.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखा है. अस्पतालों में आईसीयू बेड और ऑक्सीजन की कमी से भी मरीजों का बुरा हाल है. ऐसे में हेल्थ ऑथोरिटीज लोगों को घर में ही रिकवर होने की सलाह दे रही हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि सांस में तकलीफ बढ़ने पर सभी लोगों को अस्पताल आने की जरूरत नहीं है. अगर ऑक्सीमीटर पर ऑक्सीजन लेवल लगातार 90 के नीचे जा रहा है तभी अस्पताल जाएं. इसके अलावा जिन लोगों को सांस में तकलीफ हो रही है वो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें. webmd की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर गैस स्टोव, मोमबत्ती, फायरप्लेस, बिजली या गैस हीटर जैसी चीजों से करीब 5 फीट दूर रहें. ऐसी चीजों के नजदीक जाने से आपकी दिक्कतें और ज्यादा बढ़ेंगी. पेंट थिनर, एरयोसोल स्प्रे, क्लीनिंग फ्लूड जैसे फ्लेमेबल प्रोडक्ट्स का बिल्कुल इस्तेमाल न करें. इसके अलावा पेट्रोलियम, ऑयल, ग्रीस बेस्ड क्रीम या वैसलीन जैसे किसी भी प्रोडक्ट को छाती या शरीर के किसी हिस्से पर न लगाएं.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












