
Corona virus: आपके घर भी है कोरोना का मरीज? खुद का बचाव करते हुए ऐसे करें देखभाल
AajTak
कोरोना वायरस के हल्के या मध्यम लक्षण वाले मरीजों को डॉक्टर घर पर रह कर ही इलाज करने को कहते हैं. होम आइसोलेशन में मरीज की देखभाल करने वालों पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है. उन्हें मरीज का ध्यान रखने के साथ-साथ खुद का बचाव भी करना पड़ता है. CDC ने घर पर मरीजों की देखभाल कर रहे लोगों और घर के बाकी सदस्यों के लिए कुछ गाइडलाइन जारी की हैं.
कोरोना वायरस के हल्के या मध्यम लक्षण वाले मरीजों को डॉक्टर घर पर रहकर ही इलाज करने को कहते हैं. होम आइसोलेशन में मरीज की देखभाल करने वालों पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है. उन्हें मरीज का ध्यान रखने के साथ-साथ खुद का बचाव भी करना पड़ता है. CDC ने घर पर मरीजों की देखभाल कर रहे लोगों और घर के बाकी सदस्यों के लिए कुछ गाइडलाइन जारी की हैं. अगर आप कोरोना के मरीज की देखभाल कर रहे हैं तो आपको उनके डॉक्टर द्वारा बताई गई सभी दवाओं के बारे में अच्छे से पता होना जरूरी है. मरीज के डॉक्टर के संपर्क में रहें और उनके बताए निर्देशों का पालन करें. कोरोना के ज्यादातर मरीज एक हफ्ते के बाद बेहतर महसूस करने लगते हैं. मरीज के खानपान का पूरा ख्याल रखें और उन्हें खूब सारा तरल पदार्थ पीने को दें. ध्यान रखें कि मरीज खूब आराम करे. मरीज के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करें. घर में कोरोना का मरीज है तो सामान ऑनलाइन ही मंगाने की कोशिश करें.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












