
Corona Vaccine: वैक्सीन की किल्लत जल्द दूर होगी, दिसंबर तक जनसंख्या से भी ज्यादा 216 करोड़ डोज मिलेगी
AajTak
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि आगामी अगस्त से दिसंबर यानी कि 5 महीने के बीच देश के पास 216 करोड़ वैक्सीन डोज होंगे. उन्होंने कहा कि देश में अगस्त से दिसंबर तक की वैक्सीन की उपलब्धता देखें तो कुल 216 करोड़ वैक्सीन डोज उपलब्ध होने की उम्मीद है.
देश में वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की किल्लत मची हुई है. कई राज्यों ने वैक्सीन लगाना रोक दिया है, कहीं वैक्सिनेशन की गति धीमी है तो कहीं 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही. कई राज्य ग्लोबल टेंडर निकालने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच आज एक राहत भरी खबर आई है. सरकार ने दावा किया है कि 5 महीने के अंदर वैक्सीन की किल्लत न सिर्फ दूर होगी, बल्कि ये देश की जनसंख्या से भी ज्यादा, 216 करोड़ डोज उपलब्ध होगी. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Corona Second Wave) के बीच वैक्सीन की कमी का मामला उठाया जा रहा है. वैक्सीन की कमी दावा कर कई राज्य केंद्र सरकार से इसकी सप्लाई बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच अब आगामी कुछ महीनों में वैक्सीन की कमी का मुद्दा हल होने वाला है. कोरोना की वैक्सीन को लेकर नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने अहम जानकारी दी है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












