
Corona Symptoms: कोरोना के ये छिपे हुए लक्षण बढ़ा रहे मुश्किल, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
AajTak
कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अपने साथ विभिन्न प्रकार के लक्षण लेकर आया है. पहले लोगों को बुखार, खांसी, जुकाम, नाक बहना, सांस में तकलीफ, बदन दर्द और लॉस ऑफ टेस्ट एंड स्मैल से जुड़ी समस्या थी.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच मरीजों में कुछ नए और बेहद अनोखे लक्षण देखे जा रहे हैं. सभी एज ग्रुप के लोगों पर इस हाइली इंफेक्शियस वायरस का समान खतरा है. वायरस का ये नया स्ट्रेन अपने साथ विभिन्न प्रकार के लक्षण लेकर आया है. पहले लोगों को बुखार, खांसी, जुकाम, नाक बहना, सांस में तकलीफ, बदन दर्द और लॉस ऑफ टेस्ट एंड स्मैल से जुड़ी समस्या थी. लेकिन इस बार कुछ नए लक्षण सामने आए हैं. ज़ीरोस्टोमिया- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों में इस बार एक ओरल सिम्पटम्स देखा जा रहा है. डॉक्टर इसे ज़ीरोस्टोमिया (ड्राय माउथ) कह रहे हैं, जिसमें मुंह के अंदर का सैलिवरी ग्लैंड काम करना बंद कर देता है और इंसान का मुंह सूखने लगता है. ऐसा तब होता है जब वायरस किसी इंसान की ओरल लाइनिंग और मसल फाइबर पर अटैक करता है. कोविड टंग- कोविड टंग भी एक नया और हैरान करने वाला लक्षण है. इसमें इंसान की जीभ का रंग सफेद पड़ने लगता है. जुबान के ऊपर हल्के-हल्के धब्बे पड़ने लगते हैं. मुंह के अंदर लार बनना बंद हो जाती है जो उसे हानिकारक बैक्टीरिया से बचाने का काम करती है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












